Daily Horoscope
✕

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप का सच, खुद रणबीर ने कबूला कि वे क्या चाहते हैं

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (10:39 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के नए कपल हैं। दोनों अपनी फिलिंग्स एक-दूसरे के लिए जताते रहते हैं। रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी नज़दीकियां बढ़ती जा रही हैं। अब बात फैमिली तक भी आ गई है। गॉसिप्स ये है कि रणबीर के घरवाले भी आलिया को बहुत पसंद करते हैं।

हालांकि दोनों खुलेआम अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपनी फिलिंग्स भी छुपा नहीं रहे हैं। एक तरफ जहां रणबीर ने कहा था कि इस बारे में बात करना अभी बहुत जल्दी है, लेकिन अब उनका कहना है कि कोई भी आलिया के साथ उनके रिश्ते का मज़ाक बनाए यह उन्हें अच्छा नहीं लगेगा।

रणबीर ने इस बार खुलेआम कहा कि जब मैं किसी फिल्म का प्रमोशन कर रहा हूं तो मैं केवल बात करना चाहता हूं। लेकिन उस समय अगर मैं रिलेशनशिप में हूं और कोई मुझसे इस बारे में पूछता है तो मैं ज़रूर इस बारे में बात करूंगा।
 
कभी-कभी आप और आपका पार्टनर यह चाहते हैं कि इस बारे में बात नहीं हो और कभी-कभी आपको ठीक लगता है क्योंकि इस बारे में शर्मिंदा होने या छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हां यह बात ज़रुर है कि हम इसका मजाक नहीं बनाना चाहते हैं और इसे कोई रियलिटी शो नहीं बनाना चाहते हैं। साथ ही यह मेरी पर्सनल बात है जिसका मैं सम्मान करता हूं और चाहता हूं कि मेरी शेयर की हुई बात का सम्मान हो।

रणबीर ने आगे कहा कि मैं अपने रिश्ते को सम्मान देना चाहता हूं। मेरे बारे में इससे पहले कई बेवकूफी भरी गपशप हुई है और इससे कई गलतफहमियां बनती हैं, सिर्फ मेरे करीबियों के बीच ही नहीं,  बल्कि मेरे फैंस के बीच भी। इससे मेरे बारे में फैंस को गलत अवधारणा बनती है। पहले मुझे यह चीज़ें परेशान करती थीं लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि यह शो बिजनेस का हिस्सा है। यदि लोग मेरे जीवन में रूचि रखते हैं तो वे इसके बारे में लिखेंगे और अगर मैं इसके बारे में बात नहीं कर रहा हूं, तो वे और भी लिखेंगे। इनमें से कुछ सच होता और कुछ गलत भी होता है। 

ALSO READ: संजू की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है ओपनिंग?
 
रणबीर का कहना है कि कल मैं सुपरस्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता हूं या फेल भी हो सकता हूं। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे फर्क पड़ना चाहिए अपने जीवन में बनाए गए रिश्ते से कि वे मेरे लिए क्या मायने रखते हैं। इतनी फिल्मों को करने के बाद अब मुझे भी लगता है कि मुझे शादी करना है और अपनी के पर्सनल स्पेस मुझे चाहिए।

रणबीर के विचारों से तो साफ तौर पर लगता है कि वे आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशन का जल्द ही खुलासा करेंगे। साथ ही आलिया भी यही चाहती हैं। क्या पता फैंस को जल्द ही दोनों की शादी की डेट्स ही पता चल जाएं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख