dharma sangrah

सात दिन में दो बड़ी फिल्में, खान्स को कड़ी टक्कर देने का इरादा

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (18:58 IST)
रणबीर कपूर ने सात दिनों के अंदर तो बड़ी फिल्में, शमशेरा और अजय देवगन के साथ अनाम फिल्म, साइन कर ली है। इससे बॉलीवुड में हलचल है। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर अब अपने करियर का नए सिरे से प्लान कर रहे हैं। वे ऐसी फिल्म कर रहे हैं जिन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिले ताकि वे बड़े स्टार बने। 
 
रणबीर कपूर टैलेंटेड हैं, इस बात पर किसी को शक नहीं है, लेकिन उन्होंने जिस तरह की फिल्में पिछले दिनों की हैं उससे उनके चयन पर सवाल उठ गए हैं। खुद उनके पिता ऋषि कपूर को उनके फिल्मों का चुनाव पसंद नहीं था। 
 
बॉम्बे वेलवेट, बेशरम, रॉय और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों ने रणबीर को पीछे कर दिया। वरुण धवन और रणवीर सिंह जैसे सितारे उनसे आगे निकल गए। 
 
इन फिल्मों की असफलता ने रणबीर को भी झकझोर दिया है और अब वे कमर्शियल फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने यश राज फिल्म्स की 'शमशेरा' और लव रंजन की अगली फिल्म साइन की है। 
 
रणबीर ने जब अपना करियर शुरू किया था तब माना गया था कि वे खान त्रिमूर्ति को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब एक बार फिर वे खान्स को टक्कर देने के मूड में आ गए हैं। 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख