Hanuman Chalisa
✕

राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' सीक्वेल से आमिर खान आउट, इस एक्टर ने मारी बाज़ी

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (12:56 IST)
हाल ही में खबर आई थी कि निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वेल बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि अपने को-राइटर के साथ स्क्रिप्ट पर काम करना उन्होंने शुरू कर दिया है। 
 
हिरानी का मानना है कि फिल्म के सीक्वेल के लिए आमिर खान, करीना कपूर खान, शरमन जोशी और माधवन का साथ में फ्री डेट्स होना बहुत ज़रूरी है। हालांकि यह काफी मुश्किल लग रहा है। शरमन और माधवन तो अपनी डेट्स इस फिल्म के लिए निकाल लेंगे, लेकिन आमिर अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में व्यस्त हैं जिसके बाद वे महाभारत फिल्म सीरिज़ पर काम करेंगे। वहीं करीना ने भी कह दिया है कि वे साल की एक ही फिल्म करेंगी। 
 
ऐसे में कास्ट का तय होना मुश्किल लग रहा है, लेकिन फैंस के लिए अब भी खुशखबरी है। राजू इसके लिए दूसरी कास्ट भी तय कर सकते हैं। राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में ही एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर से पूछा गया कि क्या वे 3 इडियट्स के सीक्वल में काम करना चाहेंगे। तब रणबीर की खुशी देखने लायक थी। 
 
रणबीर ने कहा कि वे बेशक, इस फिल्म में काम करना चाहेंगे। रणबीर को राजकुमार पर बहुत भरोसा है। यही भरोसा राजकुमार ने भी फिल्म 'संजू' की कास्टिंग के दौरान रणबीर पर दिखाया था। रणबीर ने आगे कहा कि राजू सर जो भी कहेंगे, मैं आंख बंद करके करूंगा। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह सीक्वल है या क्या है, वे जो भी बनाएंगे, मैं उसका हिस्सा बनना चाहूंगा। 

ALSO READ: खूबसूरत स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर पलक तिवारी, गोल्ड अवॉर्ड्स में यह लुक आया सामने
 
रणबीर के इस जवाब से लग रहा है कि निर्देशन-एक्टर की यह जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आ सकती हैं और वो भी '3 इडियट्स' जैसी सुपरहिट फ्रैंचाईज़ी के साथ। फिलहाल रणबीर कपूर स्टारर और राजू हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह संजय दत्त की बायोपिक होगी और इसके ट्रेलर, गानों को बहुत वाहवाही मिल रही है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख