kalsarpa dosh calculator
✕

आलिया भट्ट के साथ इस जगह सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर!

Updated: रविवार, 3 अप्रैल 2022 (16:53 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। फैंस रणबीर और आलिया की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें अक्सर सामने आती रहती है।

 
अब एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर नई खबर सामने आई है। लेटेस्ट खबरों में कपल के वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट का खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया इससाल अप्रैल में ही शादी करने वाले हैं। 
 
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी बेहद निजी समारोह में होगी। रणबीर आलिया के साथ उसी जगह सात फेरे लेना चाहते हैं, जहां पर कभी उनके पैरेंट्स ने शादी रचाई थी। ये कपल अपनी शादी किसी 5 स्टार होटल की जगह कपूर खानदान के पुश्तैनी घर 'आरके हाउस' में करेगा। 
 
खबरों के अनुसार रणबीर-आलिया की शादी में 450 लोग शामिल होंगे, जिसे वेडिंग प्लानर्स कंपनी 'शादी स्क्वाड' संभालेगी। दोनों की शादी में आने वाले मेहमानों को अप्रैल के दूसरे हफ्ते में फ्री रहने की सूचना दी गई है। हालांकि, वेडिंग डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।  
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख