suvichar

2018 का हॉट कपल हो सकते हैं रणबीर-आलिया, रणबीर ने किया प्यार का खुलासा

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (15:49 IST)
एक तरफ जहां यह खबर चल रहे है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं, वहीं इस बात को बढ़ावा खुद रणबीर दे रहे हैं। कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर कपूर उनके क्रश हैं। ऐसे में जब दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं तो ज़्यादातर वक्त साथ बिता भी रहे हैं। 
 
एक ही फिल्म में काम करने से दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा बन रही है। बीच में यह भी खबर थी कि आलिया की खास दोस्त कैटरीना, आलिया से नाराज़ हैं क्योंकि वे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड एक साथ रिलेशनशिप बना रही हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने यह भी कहा था कि अगर वे किसी के साथ रिलेशनशिप में होंगी भी तो बताएंगी नहीं और वे ब्लश करने लगी थीं। 
 
ऐसे में आलिया तो पूरी तरह से 'राज़ी' हैं। बस देर थी तो रणबीर कपूर के हां करने की। अब वो भी हो ही गया। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यु में रणबीर कपूर ने आलिया को लेकर सभी के सामने अपनी फिलिंग्स शेयर की। ऐसे में फैंस खुश हैं कि रणबीर और आलिया इस वर्ष के हॉट कपल्स में से एक होंगे। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी फिलिंग्स शेयर की वही रणबीर ने आलिया की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। 

 
रणबीर कपूर बैंकॉक में होने वाले 19वें आईफा अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट करने दिल्ली में थे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रणबीर से उनके लिंकअप के बारे में पुछा गया तो रणबीर का जवाब था 'अब मुझे आलिया पर क्रश है।' इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर के साथ करण जौहर भी थे। रणबीर की यह बात सुनते ही करण का भी बहुत प्यारा रिएक्शन आया। रणबीर ने यह भी बताया कि आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आलिया की फिल्म राजी देखी और यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 
 
अब अगर रणबीर और आलिया दोनों हैं राज़ी, तो बी-टाउन में यह वाकई खुशखबरी होगी। अच्छी बात यह है कि रणबीर की मां नीतू कपूर जिन्हें रणबीर की कोई गर्लफ्रेंड अब तक पसंद नहीं आई, उन्हें आलिया बहुत पसंद है। आलिया हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा की शादी में भी पहुंची थी। इस ग्रांड ईवेंट से उन्होंने सिर्फ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की जिसमें वे रणबीर के साथ पोज़ दे रही थीं। आलिया की इस पिक्चर के बाद दोनों की चर्चाएं और बढ़ने लगी। 

Show comments

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

थिएटर में 'स्पॉइलर' देना पड़ा भारी: Spider-Man: Brand New Day की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुआ बवाल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख