Hanuman Chalisa
✕

कोरोना वायरस को लेकर राम गोपाल वर्मा ने किया मजाक, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (11:36 IST)
कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश परेशान है। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। इसी बीच फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एक ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें डॉक्टर ने बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।
 
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे डॉक्टर ने मुझे अभी बताया कि मुझे कोरोना हुआ है।' इस ट्वीट ने फैंस को शॉक्ड कर दिया। रामगोपाल के इस ट्वीट पर ढेरों कमेंट्स आने लगे।

इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने सॉरी बोलते हुए कोरोना पॉजिटिव होने की बात को झुठलाया। रामगोपाल वर्मा ने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कहकर सभी को अप्रैल फूल बनाया था।
 
उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा, 'सॉरी आप लोगों को निराश करने के लिए। लेकिन अब डॉक्टर ने मुझे कहा कि ये अप्रैल फूल जोक था। ये डॉक्टर की गलती है मेरी नहीं।

इसके बाद रामगोपाल वर्मा को लोगों ने जमकर ट्रोल किया। कोरोना का मजाक उड़ाने पर यूजर्स ने डायरेक्टर को खूब खरी खोटी सुनाई। यूजर्स ने लिखा, हमारे साथ ऐसा मज़ाक करना बंद करो। तो कोई कह रहा है बधाई हो।
 
इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने माफी मांगते हुए लिखा, मैं बस माहौल को थोड़ा हल्का करना चाहता था। लेकिन ये मजाक मेरे ऊपर था। लेकिन अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया हो ता मैं उनसे माफी मांगता हूं।
 

Show comments

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

रात 2:30 बजे नाना पाटेकर ने दोस्त को किया था मैसेज- ‘तबीयत ठीक नहीं’, फिर 3 घंटे में बदल गया सबकुछ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख