Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे से पहले पति रितेश से अलग हुईं राखी सावंत, बोलीं- मेरा दिल टूट गया...

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:25 IST)
ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते काफी समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राखी 'बिग बॉस 15' में नजर आई थीं। शो में राखी ने अपने पति रितेश को सबसे इंट्रोड्यूस करवाकर सभी को चौंका दिया था।

 
बीते दिनों राखी सावंत ने रितेश को अपना अच्छा दोस्त बताया था। अब उन्होंने पति रितेश से अलग होने का ऐलान कर दिया है। राखी वेलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले पति से अलग हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
राखी सावंत ने लिखा, मेरे दोस्त और प्रियजनों से मैं कहना चाहती हूं कि मैं और रितेश अब अलग हो रहे हैं क्योंकि बिग बॉस के घर में काफी कुछ हुआ और कुछ चीजें ऐसी थीं जो कंट्रोल नहीं हो सकीं। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।
 
उन्होंने लिखा, मुझे ये सोचकर बहुत अजीब लग रहा है कि मुझे ये सब वेलेंटाइन डे से ठीक पहले बताना पड़ रहा है। मेरा दिल टूट गया है। मगर निर्णय लेना जरूरी था। मैं रितेश को आगे के जीवन के लिए ढेर सारी बधाई देती हूं। साथ ही मैं खुद भी अब अपने आगे के करियर पर फोकस करना चाहती हूं। मैं खुद के जीवन को समय देना चाहती हूं। मैं एक खुशहाल जीवन जीना चाहती हूं।
 
बता दें कि राखी सावंत ने साल 2019 में खुलासा किया था कि उन्होंने एक एनआईआर बिजनेसमैन रितेश के साथ गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, उन्होंने कभी अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया था। बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश संग एंट्री कर सभी को चौंका दिया था।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख