Daily Horoscope
✕

महिला पत्रकार के आरोप के बाद रजत कपूर ने मांगी माफी

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (16:11 IST)
मुंबई। एक महिला पत्रकार द्वारा अशिष्ट और गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर ने कहा है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की और वह दिल से माफी मांगते हैं।
 
 
कपूर ने रविवार को ट्वीट कर महिला पत्रकार से माफी मांगी। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2007 में जब वह उनका इंटरव्यू लेने गईं थी तब कपूर के व्यवहार से वह असहज हो गई थी। इस मामले को भारत में चल रहे ‘मीटू’ अभियान में एक नई सनसनी माना जा रहा है।
 
कपूर ने माफी मांगते हुए कहा कि पूरी जिंदगी उन्होंने एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश की है। अगर मेरे शब्दों या किसी हरकत से किसी को भी दुख पहुंचा हो तो मैं दिल से माफी मांगता हूं और दुखी हूं कि मैं किसी भी इंसान के दुख का कारण बना। अगर काम से अधिक मेरे लिए कुछ भी महत्वपूर्ण है तो वह है एक अच्छा इंसान बनना। और मैंने हमेशा वह इंसान बनने की कोशिश की है। अब मैं और अधिक प्रयास करूंगा।
 
महिला पत्रकार ने अपने साथी पत्रकार से घटना के बारे में बात की थी, जिसने (मित्र ने) ट्विटर पर उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। (भाषा)

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख