Hanuman Chalisa
✕

पोर्नोग्राफी केस पर राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहले ही दोषी घोषित कर दिया गया

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (17:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीते दिनों अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। राज कुंद्रा इन दिनों जमानत पर बाहर है। राज कुंद्रा को इस केस में क्राइम ब्रांच ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। 

 
जेल से बाहर आने के बाद से ही राज कुंद्रा ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब उन्होंने पहली बार इसपर बात की है। राज कुंद्रा ने कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है। वह किसी भी तरह के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शामिल नहीं थे। 

 
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने कहा, काफी विचार करने के बाद मुझे लगता है कि तमाम भ्रामक, गैर-जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि अपने जीवन में मैंने कभी पॉर्नोग्राफी के काम में हिस्सा नहीं लिया है। यह पूरा मामला कुछ बस अफवाह पर आधारित है।
 
उन्होंने कहा, अभी ये पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण से अभी मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। मुझे न्यायिक व्यवस्था में पूरा भरोसा है। इस कारण मैं हर तरह के ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा पूरा विश्वास है कि आखिर में जीत केवल सच्चाई की ही होगी। दुर्भाग्य से, मुझे मेरे परिवार के सामने पहले ही 'दोषी' घोषित कर दिया गया है। 
 
राज कुंद्रा ने कहा, ट्रोलिंग, निगेटिविटी से बहुत परेशान करने वाली है। मैं अपना चेहरा नहीं छिपा रहा हूं। मैं केवल ये चाहता हूं कि मीडिया ट्रायल के जरिए मेरी प्राइवेसी पर दखल न दिया जाए। मेरे लिए प्राथमिकता हमेशा से ही मेरा परिवार रहा है। इस मोड़ पर किसी भी और चीज़ की कोई कीमत नहीं है। मेरा मानना है कि यह एक व्यक्ति का सम्मान के साथ जीने का हर शख्स का अधिकार है। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख