dharma sangrah

Raid 2 का तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है राज, Housefull 5 से पहले बना रहेगा बादशाह?

Updated: शुक्रवार, 23 मई 2025 (19:36 IST)
अजय देवगन स्टारर ‘Raid 2’ ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने जहां पहले दो हफ्तों में जबरदस्त कमाई की थी, वहीं तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमी नहीं है। खास बात ये है कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों, ‘Final Destination: Bloodlines’ और ‘Mission Impossible: The Final Reckoning’, की रिलीज के बावजूद ‘Raid 2’ ने अपने कलेक्शन में कोई खास गिरावट नहीं दिखाई।
 
फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कुल 21.57 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। शुक्रवार को 3.12 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद शनिवार को 4.51 करोड़ रुपये और रविवार को 5.82 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की। सप्ताह के दूसरे हिस्से में सोमवार से गुरुवार तक फिल्म ने क्रमशः 1.95 करोड़ रुपये, 2.23 करोड़ रुपये, 2.01 करोड़ रुपये और 1.93 करोड़ रुपये का नेट बिज़नेस किया। इस प्रकार तीन हफ्तों में फिल्म की कुल कमाई 161.79 करोड़ रुपये हो चुकी है, जो इस साल की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में से एक मानी जा रही है।
 
पहले हफ्ते में 98.89 करोड़ रुपये (8 दिन में) और दूसरे हफ्ते में 41.33 करोड़ रुपये की कमाई के बाद तीसरे हफ्ते के आंकड़े साबित करते हैं कि दर्शकों को अजय देवगन की यह इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर खूब भा रही है।
 
अब जबकि अगली बड़ी रिलीज़ ‘Housefull 5’ 6 जून 2025 को आने वाली है, तब तक ‘Raid 2’ को बॉक्स ऑफिस पर और फायदा मिल सकता है। फिल्म की स्थिरता यह संकेत देती है कि यह आने वाले दिनों में 175 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकती है।
 
‘Raid 2’ का यह प्रदर्शन फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी राहत की खबर है, जो इन दिनों कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की वापसी की बाट जोह रही थी।

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख