shradh paksha
✕

बादशाहो के बाद इस फिल्म में नजर आएगी अजय देवगन और इलियाना की जोड़ी

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (11:58 IST)
अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज़ आने वाली फिल्म 'बादशाहों' में अजय देवगन के साथ आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज़ के पहले ही उन्होंने अजय देवगन के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। 
 
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में शुरू होने वाली फिल्म 'रैड' में जहां अजय देवगन एक सख्त इन्कम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे वहीं इलियाना उनकी प्रेमिका होंगी। सूत्रों का कहना है कि अभी इलियाना के किरदार का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री हमें फिर देखने को मिलेगी।  
 
इलियाना डीक्रूज़ को बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल कलाकार के रूप में भी जाना जाता है। अब तक की अपनी किसी भी फिल्म के निर्माता और अभिनेताओं को उन्होंने अपने काम से परेशान नहीं किया। इसके साथ ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'बादशाहों' में भी उनकी जोड़ी भी अच्छी लग रही है। शायद इसी कारण उन्हें रैड से जोड़ा जा रहा है। 
 
रैड उत्तर प्रदेश में देश के सबसे अधिक हाई प्रोफाइल आयकर छापे में से एक की असली कहानी पर आधारित है। कहानी रितेश शाह द्वारा लिखी  गई है, जिन्होंने पिंक, एयरलिफ्ट, मदारी, डी-डे जैसी फिल्मों को लिखा है। साथ ही इसके निर्माता अभिषेक पाठक हैं। 

Show comments

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

1 BHK का 70 हजार किराया, रोडीज विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपना घर, बोलीं- घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

अमित साध की 'प्रताप' का दमदार फर्स्ट लुक आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

फरहान अख्तर के एक फोन कॉल ने बदल दिया प्रीति जिंटा का फैसला, 'वाइब' को लेकर किया बड़ा खुलासा

डीप नेक चोली और रेड लहंगा, बोल्ड ट्रेडिशनल लुक से दिशा पाटनी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख