kundali milan
✕

बाहुबली प्रभास से टक्कर लेंगे जैकी-चंकी-नील

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (11:41 IST)
बाहुबली फेम प्रभास ने अपनी अगली फिल्म 'साहो' की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हीरोइन भी चुन लिया। अब खबर यह है कि फिल्म में खलनायक की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ को फाइनल कर लिया गया है। जैकी अगले हफ्ते से 'साहो' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में तीन विलेन होंगे और तीनों ही बॉलीवुड से हैं। जैकी के अलावा नील नितिन मुकेश और चंकी पांडे भी फिल्म में खलनायकी दिखाएंगे।
 
सूत्रों से पता चला है कि फिल्म में तीनों विलेन अलग-अलग मिजाज़ के होंगे। चंकी पांडे डार्क किरदार में होंगे, वहीं जैकी श्रॉफ बेहद सरल और कूल दिखेंगे, जबकि तीसरे विलेन नील नितिन मुकेश एक ऐसे बुरे आदमी होंगे जो तकनीक का जानकार है।
 
जैकी ने 'साहो' में काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं 'साहो' में प्रभास के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं। प्रभास इस समय भारत के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। यह जानना शानदार था कि वह मुझ पर विश्वास करते हैं और सोचते हैं कि मैं इस तरह के किरदार को बखूबी निभा सकता हूं।
 
'साहो' को 150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जाना है और प्रभास इसके लिए 30 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज कर रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में एकसाथ रिलीज होगी। डायरेक्टर सुजीथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो गई है। शूटिंग इसके बाद रोमानिया, अबू धाबी, यूरोप में भी होगी। फिल्म 2018 तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो जाएगी।
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख