biodatamaker
✕

अजय देवगन इलियाना से पूछा क्या तुम शादीशुदा हो?

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (18:18 IST)
खूबसूरत इलियाना डिक्रूज ऐसी एक्ट्रेसेस में शामिल है जिन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बता रखा है। उन्होंने पिछले साल क्रिसमस सेलीब्रेशन के वक़्त इंस्टाग्रम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन को हबी कहा था। तभी से उनके फैंस यह मानने लगे थे कि इलियाना ने एंड्रयू से शादी कर ली है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं है और इलियाना ने इसके बारे में बात भी की। 
 
इलियाना ने कहा मुझे नहीं पता कि क्या कमेंट करना चाहिए। प्रोफेशनली मेरा काम बहुत अच्छा चल रहा है। पर्सनली भी मेरा सब कुछ अच्छा चल रहा है। मैं दोनों तरीकों से खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि इसमें मुझे कोई कमेंट करना चाहिए। मैंने अपनी पर्सनल लाइफ काफी पर्सनल रखी हुई है। मैं उसके बारे में ज़्यादा बात करना पसंद नहीं करती। लेकिन दुनिया में देखने के लिए अभी बहुत सी चीज़े हैं। 
 
यह बात इलियाना ने तब कही जब वे अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड' के लिए मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान अजय ने इलियाना से पूछा कि क्या वो शादीशुदा है, तो इलियाना ने यह जवाब दिया। इससे पहले भी इलियाना कह चुकी है कि उनके लिए शादी और लिव-इन रिलेशनशिप अलग चीज़ें नहीं हैं। सिर्फ एक कागज के टुकड़े का फर्क है। एंड्रयु के लिए मेरा कमिटमेंट कभी नहीं बदलेगा। 
 
फिल्म 'रेड' का ट्रेलर आ चुका है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इलियाना और अजय इससे पहले फिल्म 'बादशाहो' में भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्म 16 मार्च 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख