suvichar
✕

रणवीर-दीपिका करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग!

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (15:46 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कभी भी यह बात नहीं स्वीकारी कि वे एक-दूसरे को चाहते हैं। वे अपने आपको दोस्त ही बताते हैं, हालांकि उनकी हरकतें सब कुछ बयां कर देती है। जिस तरह से वे मिलते हैं, छुट्टियां बिताते हैं, साथ में रहते हैं, उससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि बात दोस्ती से बढ़ कर है। 
 
इस कपल के बारे में ताजा चर्चा यह है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स चाहते हैं कि अब दोनों को शादी कर लेना चाहिए। वे इस बात के लिए मान गए हैं और इसी वर्ष शादी कर सकते हैं। 
 
रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। वे ऐसी जगह चुनेंगे जहां पर सुमंदर हो क्योंकि यह दोनों को पसंद है। शादी में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। 
 
शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया जाएगा। दीपिका बेंगलुरु से है। फिलहाल सारी बात तय की जा रही है और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि शादी की तारीख ऐसी हो जब दोनों समय निकाल सके। 
 
पिछले दिनों यह बात भी सुनने को मिली थी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि रणवीर और दीपिका ने न इस खबर पर मुहर लगाई और न खंडन किया। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख