suvichar
✕

बॉक्स ऑफिस... रईस 150 करोड़ और काबिल सिर्फ 80 करोड़

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (12:59 IST)
रईस और काबिल की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की धड़कन तेज होती जा रही है। दोनों बड़े बजट की फिल्में हैं। बड़े सितारे फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। 


 
कोई भी इस मुठभेड़ से खुश नहीं है। निर्माताओं के साथ-साथ फिल्म उद्योग को भी नुकसान है। दोनों फिल्में यदि अलग-अलग तारीखों पर प्रदर्शित होती तो सिनेमाघर मालिकों और वितरकों को ज्यादा पैसा कमाने का अवसर मिलता। एक ही दिन फिल्म प्रदर्शित होने के कारण कमाई बंट जाएगी और नुकसान में दोनों फिल्में रहेंगी। अब इस युद्ध को टाला नहीं जा सकता क्योंकि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। 

दी पिका का यह हॉट अंदाज... चौंक जाएंगे आप... क्लिक करें 
 
फिल्म विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि कौन सी फिल्म भारी पड़ेगी? कौन सी फिल्म ज्यादा व्यवसाय करेगी? लाइफ टाइम बिजनेस किस फिल्म का ज्यादा होगा? ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि ओपनिंग के मामले में रईस भारी पड़ेगी। रईस का ट्रेलर, काबिल के ट्रेलर की तुलना में ज्यादा पसंद किया गया। शाहरुख के लुक, रईस के डायलॉग ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता जगाई है। 

दं गल से आ मिर ने कमाए 240 करोड़... क्लिक करें 
 
माना जा रहा है कि रईस का लाइफ टाइम बिजनेस 150 करोड़ के आसपास रहेगा, हालांकि इस आंकड़े से रईस के मेकर्स शायद ही संतुष्ट हों। दूसरी ओर 'काबिल' का लाइफ टाइम बिजनेस 80 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 'काबिल' के वितरक इस आंकड़े पर सुरक्षित जरूर हो जाएंगे, लेकिन कमाई नहीं होगी। दूसरी ओर काबिल के निर्माता ने रिलीज के पहले ही 66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सवाल अब प्रतिष्ठा का है और फिलहाल रईस थोड़ा आगे नजर आ रही है। 

बॉलीवु ड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 
Show comments

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख