Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर कैसी हैंं काबिल और रईस की शुरुआत...

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2017 (16:30 IST)
काबिल और रईस ने आज सुबह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग शानदार रही। इन्दौर में दोनों फिल्मों के शो लगभग फुल रहे। 
 
शाहरुख स्टारर 'रईस' और रितिक रोशन के अभिनय से सजी 'काबिल' को लेकर उनके प्रशंसकों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। आज वर्किंग डे होने के बाद भी दोनों फिल्मों को देखने दर्शक उमड़ पड़े। 

र ईस की फिल्म समी क्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें

दोनों फिल्मों की शुरुआत और दर्शकों के फिल्म के प्रति रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी।

अहम सवाल है कि किस फिल्म की शुरुआत बेहतर है या किसे दर्शक ज्यादा मिल रहे हैं? जवाब है रईस को। रईस ने देश के कई हिस्सों में बेहतरीन शुरुआत की है। मुंबई, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के कुछ शहरों में रईस का दबदबा है। दिल्ली में भी फिल्म ने बेहतरीन शुुरुआत की है। पहले दिन रईस 18 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर सकती है।

जहां तक काबिल का सवाल है तो यह फिल्म ज्यादातर जगह रईस से पीछेे है। फिल्म का पहले दिन का आंकड़ा दस करोड़ के आसपास रह सकता है।

जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो दोनों ही फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। उम्मीद है कि दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। 
Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख