dharma sangrah
✕

राधे में सलमान खान के लिए नहीं होगा कोई गाना

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (12:13 IST)
सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने वाले‍ निर्देशक इस बात का ध्यान रखते हैं कि उन पर फिल्माए गए एक-दो गाने हिट हो, इसलिए गानों पर कड़ी मेहनत की जाती है। 
 
सलमान के लिए कुछ नए स्टेप्स क्रिएट जाते हैं जो कि न केवल उनके फैंस को खुश करें बल्कि फैंस उन स्टेप्स को दोहराएं। सलमान की पिछली कोई सी भी फिल्म देख लीजिए, उन पर फिल्माए गाने हिट रहे हैं, लेकिन राधे में यह बात देखने को नहीं मिलेगी। 
 
राधे में गाने तो होंगे, लेकिन सलमान खान पर एक भी फिल्माया नहीं जाएगा। राधे के मेकर्स फिल्म को थोड़ा रियल रखना चाहते हैं। 
 
फिल्म में सलमान एक पुलिस अफसर की भूमिका में है जो हमेशा गुस्से में रहता है। अमिताभ बच्चन जिस तरह से जंजीर में एंग्रीयंग मैन के रोल में थे उसी तरह का रोल सलमान राधे में निभा रहे हैं।
 गुस्से से भरा और नाखुश आदमी कैसे गाने गा सकता है? इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन पर गाना नहीं फिल्माया जाएगा। 
 
सूत्रों का कहना है कि सलमान फिल्म में अपराध और अपराधियों के साथ बेहद कड़ाई के साथ पेश होंगे, लिहाजा उन पर गाना फिल्माना सही नहीं रहेगा। 
 
करियर की सबसे छोटी फिल्म 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे छोटी फिल्म कही जा रही है। इसकी अवधि 2 घंटा 10 मिनट होगी। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख