ganesh chaturthi

राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, क्या द कश्मीर फाइल्स के कारण फिल्म हुई फ्लॉप?

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2022 (14:01 IST)
करोड़ों रुपयों की लागत से तैयार फिल्म राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। इस फिल्म की तुलना में कम बजट की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल गई। 
 
11 मार्च को जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिली। पहले दिन राधे श्याम के हिंदी वर्जन ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार 4.50 करोड़ रुपये, रविवार 5.00 करोड़ रुपये, सोमवार 1.50 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.65 करोड़ रुपये रहा। 
 
किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि फिल्म के कलेक्शन इतने बुरे रहेंगे, हालांकि रिलीज के पहले फिल्म कुछ भी खास माहौल नहीं बना पाई थी। 
 
दक्षिण भारत की बात की जाए तो वहां भी वीकेंड पर अच्छे प्रदर्शन के बाद कलेक्शन बहुत नीचे आ गए। वहां तो द कश्मीर फाइल्स का जोर भी नहीं है इसके बावजूद फिल्म दर्शक नहीं जुटा पा रही है। 
हिंदी वर्जन में भी फिल्म राधेश्याम को इसलिए दर्शक नहीं मिल रहे हैं कि फिल्म ही बुरी है। द कश्मीर फाइल्स के शानदार प्रदर्शन का असर राधे श्याम पर हुआ है, ये कहना गलत होगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख