dharma sangrah
✕

राज़ी और 102 नॉट आउट का बॉक्स ऑफिस पर हाल

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (14:44 IST)
इस सप्ताह प्रदर्शित हुई फिल्म 'राज़ी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर शानदार कलेक्शन के बाद सोमवार को भी फिल्म के कलेक्शन अच्छे रहे हैं और फिल्म पहले सप्ताह में पचास करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.30 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 14.11 करोड़ रुपये और चौथे दिन 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 39.24 करोड़ रुपये। 
 
102 नॉट आउट ने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। 'राज़ी' के कारण फिल्म के कलेक्शन पर थोड़ा असर हुआ है क्योंकि दोनों फिल्में मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए है। 
 
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार 1.85 करोड़ रुपये, शनिवार 3.05 करोड़ रुपये, रविवार 4.40 करोड़ रुपये और सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 11 दिनों में यह फिल्म 38.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
यानी 102 नॉट आउट ने जो कलेक्शन 11 दिनों में किया है उससे आगे राज़ी चार दिनों में निकल गई है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख