Hanuman Chalisa
✕

एक्टर नहीं आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे आर माधवन

Updated: रविवार, 1 जून 2025 (11:30 IST)
साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी का डंका बजा चुके एक्टर आर माधवन 1 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म बिहार के जमशेदपुर में एक तमिल परिवार में हुआ था। आर माधवन के पिता टाटा स्टील एग्जीक्यूटिव रहे हैं। साल में 1999 में माधवन ने प्रेमिका सरिता बिर्जे से विवाह किया था। उनके एक बेटा वेदांत है।
 
आर माधवन ने 29 साल की उम्र में शादी के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और लगातार अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए आगे बढ़ते रहे। आर माधवन ने भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्माता और टीवी प्रस्तोता के तौर पर खास तौर पर अपनी पहचान बनाई है। अपनी इसी विशेष प्रतिभा के बल पर वो हिंदी सिनेमा में फिल्मफेयर पुरुस्कार जीत चुके हैं। 
 
एक इंटरव्यू में माधवन ने इस बात का खुलासा किया था कि वे कभी भी एक अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। उन्होने अपने मन में एक आर्मी अफसर बनने का सपना था पाल रखा था। लेकिन नियति में शायद कुछ और ही लिखा था।

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
जब आर माधवन के पास आर्मी में जाने का मौका आया तो उनकी उम्र करीब छह महीने कम निकल गई। जिसके बाद उन्होने अपने करियर का सफर डाइवर्ट कर दिया। अब उन्होने पब्लिक स्पीकिंग की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया था। साल 1997 में आर माधवन ने एक टीवी कॉमर्शियल विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद फिल्म निर्देशक मणि रत्नम ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया लेकिन रिजेक्ट कर दिया। 
 
जिसके बाद उन्होने छोटे पर्दे की ओर ध्यान दिया और कई टीवी शो किए। उसके बाद आर माधवन ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में अभिनय किया। जिसके बाद उनके काम को तारीफ मिलने लगी थी। उन्हें साउथ फिल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया। आर माधवन को फिल्म रहना है तेरे दिल में से हिन्दी फिल्मों में विशेष पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई।
 
आर माधवन ने थ्री इडिएट्स, रहना है तेरे दिल में, रंग दे बसंती, रामजी लंदनवाले, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख