dharma sangrah
✕

Allu Arjun के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, Pushpa 2 The Rule का जबरदस्त टीजर रिलीज

टीजर के हर फ्रेम में स्वैग और इंटेंसिटी देखी जा सकती है

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (11:49 IST)
Pushpa 2 The Rule Teaser: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फ्लिम 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब 'पुष्पा' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को एक तोहफा दिया है। मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर उत्साह की वजह से कोहराम मच गया है और हर कोने से इसे तारीफें मिल रही हैं। 
 
टीजर का ग्रैंड विजुअल, वाइब्रेंट कलर्स और जबरदस्त पैमाना अपनी तरफ खींचता है। दर्शकों के पसंदीदा पुष्पराज को एक असाधारण और शक्तिशाली अवतार में देखा जा सकता है। टीजर के हर फ्रेम में स्वैग और इंटेंसिटी देखी जा सकती है। इन सब के अलावा, डीएसपी के म्यूजिक ने टीजर को और भी जबरदस्त बना दिया है, उनके इंटेंस बीट्स और दिल को धड़काने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक बेजोड़ है।
 
टीजर में फिल्म का जथारा सीक्वेंस दिखाया गया है। जथारा को सम्मक्का सरलम्मा जथारा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्यौहार है, जिसे भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। बता दें कि हर साल 10 मिलियन से ज़्यादा श्रद्धालु इस 4 दिवसीय त्यौहार में शामिल होते हैं।
 
फिल्म के टीजर में अल्लू अर्जुन का होश उड़ा देने वाला है। वह मां काली के गेटअप में नजर आ रहे हैं। साड़ी पहने और हाथों में चूडियां पहने अल्लू बेहद खतरनाक लग रहे है। उनओंने माथे पर तिलक, कानों में झुमके, पैरों में घूंघरू,नाक में नथ और गले में नींबू की माला पहनी हुई है।  
 
पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार ने इस जाथारा को फिल्म में वापस लाया है, और टीज़र में इस ग्रैंड और इंटेंस सीक्वेंस की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इस सीक्वेंस की खूबसूरती इसकी प्रामाणिकता और डायरेक्टर के रंगों के कुशल चित्रण में मौजूद है। यह टीजर अपने आप में इस बात का सबूत है कि निर्माता 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा द राइज’ के इस सीक्वल को बड़ा और ‘पहले कभी नहीं देखा गया’ अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
 
'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख