Hanuman Chalisa
✕

पुष्पा 2 ने अब तक की कितनी कमाई, अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी

Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (15:39 IST)
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस को फोड़ दिया है। पुष्पा 2 की आंधी चल रही है और हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटी तक और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक पुष्पा 2 ने कामयाबी के झंडे गाड़े है। 
 
हिंदी बेल्ट में अल्लू अर्जुन की यह फिल्म सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म की ओर अग्रसर है। जहां तक शाहरुख-सलमान नहीं पहुंच पाए, उससे कहीं आगे अल्लू पहुंच जाएंगे। 
 
सिर्फ हिंदी वर्जन के कलेक्शन की बात की जाए तो पांच दिन में यह मूवी अब तक 339 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। पहले सप्ताह खत्म होने तक यह 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी और ऐसा करने वाली पहली मूवी (हिंदी वर्जन) बन जाएगी। 
 
गुरुवार 5 दिसंबर को रिलीज पुष्पा 2 ने पहले दिन 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन 59 करोड़ रुपये रहे। शनिवार को फिर उछाल आया और कलेक्शन 74 करोड़ रुपये जा पहुंचे। रविवार को फिल्म ने 86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो आज तक कोई भी हिंदी फिल्म एक दिन में नहीं कर सकती है। 
 
सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद पुष्पा 2 के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा और फिल्म ने 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को यह किसी भी फिल्म का सर्वाधिक कलेक्शन है। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म ने 339 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
निश्चित रूप से एक महीने तक पुष्पा 2 की धूम रहने वाली है और फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। 
 
बी सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और दर्शकों के बीच उनका भारी क्रेज है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल प्रमुख भूमिकाओं में है। मूल तेलुगु भाषा में बनी इस मूवी को हिंदी, तमिल और मलयालम में डब कर रिलीज किया गया है। हिंदी में पुष्पा को श्रेयस तलपदे ने आवाज दी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख