Hanuman Chalisa
✕

पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन, कोरोना से लड़ रहे थे जंग

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (15:24 IST)
पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन हो गया है। लंबे समय से कोरोना से जंग लड़ रहे सिंगर ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक महीने पहले वो किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनका सफल ऑपरेशन किया गया। लेकिन इसी दौरान वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

 
सरदूल सिकंदर के निधन की खबर के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। तमाम फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके अपना दुख जाहिर किया है। 
 
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, लैजेंड्री सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन की खबर जानकर दुख हुआ। वो कोरोना का इलाज करा रहे थे। आज पंजाबी म्यूजिक की दुनिया जैसे गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
 
सरदूल सिकंदर ने बेहद ही छोटेपन से गाना शुरू कर दिया था। बेहद मुफलिसी से जीवन की शुरुआत करने वाले सरदूल को 1980 में आई एलबम 'रोडवेज दी लारी' से सफलता मिली। एक बेहद सफल गायक होने के साथ सरदूल एक बेहतरीन अभिनेता भी थे।
 
सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके दो बेटे आलाप और सारंग सिकंदर हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। सरदूल सिकंदर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गए थे।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख