biodatamaker
✕

प्रियंका चोपड़ा 18 अगस्त को करने वाली हैं सगाई, चल रही हैं तैयारियां!

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (11:59 IST)
निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात दोस्ती से बढ़ कर है। दोनों हाथ में हाथ डाले भारत दर्शन करते रहे। सगाई के नाम सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर प्रियंका ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। हालांकि भारत को छोड़ने के पीछे एक हॉलीवुड फिल्म का लालच था, लेकिन अब वो हॉलीवुड मूवी अटक गई है। 

ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा
 
इन दिनों निक परिवार सहित भारत आए हैं और जिस तरह की तैयारी के साथ आए हैं उससे लग रहा है कि प्रियंका के साथ वे अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए सगाई कर लेंगे। खबर है कि प्रियंका और निक 18 अगस्त को सगाई कर सकते हैं। तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। 
 
बताया जा रहा है प्रियंका चोपड़ा की कल सगाई पार्टी भी होगी जिसके लिए मेहमानों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसमें बॉलीवुड के कई लोग भी शरीक होंगे। दूसरी ओर ये भी संभव है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण ज्यादा हो-हल्ला न मचाते हुए सिंपल तरीके से सगाई कर ली जाए। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख