sundarkand

फैंस को रास नहीं आई प्रियंका की शादी में आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (12:50 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के दौरान उम्मेद भवन में जमकर आतिशबाजी हुई, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 
 
लेकिन इस आतिशबाजी से फैन्स थोड़े नाराज हो गए और प्रियंका को उनकी शादी के दिन ही ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा।
 
फैंस इस बात से नाराज है कि दिवाली के समय प्रियंका ने टि्वटर-इंस्टाग्राम पर फैन्स से पटाखे न चलाने की अपील की थी, लेकिन उनकी शादी में खूब आतिशबाजी हुई।  
 
दिवाली पर प्रियंका का एक वीडियो रिलीज किया गया था। ये वीडियो दवाई बनाने वाली कंपनी सिपला की तरफ से बनाया गया था। प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- प्लीज मेरी सांसों का बेरोक रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, लड्डू और प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।
 
अब प्रियंका से फैंस पूछ रहे हैं उम्मेद भवन में होने वाली आतिशबाजी से क्या ऑक्सीजन निकल रहा है? वहीं एक फैंस ने पूछा कि वो इस तरह का दोहरा रवैया क्यों अपनाती हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख