• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Deepika Padukone, Irfan Khan, Gustakhiyan, Sahir Ludhianvi, Amrita Pritam
Written By

प्रियंका नहीं, दीपिका करेगी इस 'खान' के साथ रोमांस!

प्रियंका चोपड़ा
साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के रिश्तों पर आधारित 'गुस्ताखियां' नामक फिल्म बनने वाली हैं और इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर हलचल है। 
 
फिल्म में बेहतरीन अभिनेता इरफान खान लीड रोल में हैं और उनकी हीरोइन के रूप में प्रियंका चोपड़ा के नाम की चर्चा है, लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि प्रियंका की जगह अब दीपिका पादुकोण को लिया जा रहा है और दीपिका फिल्म करने के लिए राजी हो गई हैं। 
 
इस 'खान' के साथ दीपिका 'पीकू' नामक फिल्म कर चुकी हैं और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह तो एक वजह है ही, दूसरी वजह है कि 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका का कद और ऊंचा हो गया है। वे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं इस कारण उन्हें फिल्म में लिया गया है। 
 
प्रियंका और इरफान 'सात खून माफ' साथ कर चुके हैं जो असफल रही थी। साथ ही बहुत पहले इरफान के साथ प्रियंका फिल्म करने से मना कर चुकी हैं क्योंकि वे इरफान को बड़ा स्टार नहीं मानती थीं।

 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : कितने साल के हो?