biodatamaker
✕

प्रियंका,अनुष्का और माधुरी डिजिटल प्लेटफार्म पर बनाएंगी फिल्में

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (16:00 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में बनाने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स के तहत आठ फ़िल्मों की घोषणा की गई है, जिनमें से तीन प्रियंका, माधुरी और अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा की कंपनी 'फायरब्रांड' शीर्षक से फ़िल्म का निर्माण करेगी, जिसे अरुणा राजे डायरेक्ट करेंगी। इस फ़िल्म में ऊषा जाधव, गिरीश कुलकर्णी, सचिन खेड़ेकर और राजेश्वरी सचदेवा मुख्य किरदारों में हैं। 'फायरब्रांड' मराठी फ़िल्म है, जिसकी कहानी यौन दुष्कर्म की शिकार लड़की के इर्द-गिर्द होगी।
 
अनुष्का शर्मा और उनके भाई करणेश शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फ़िल्म्स 'बुलबुल' शीर्षक से फ़िल्म का निर्माण करेगी। 'बुलबुल' सदियों से चले आ रही मान्यताओं और अंधविश्वास पर आधारित ड्रामा फ़िल्म है। 
 
माधुरी जिस फ़िल्म का निर्माण करेंगी, उसका शीर्षक '15 अगस्त' है। इस फ़िल्म की कहानी मुंबई में सेट है और चॉल में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी पर फोकस करेगी। (वार्ता)

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख