Daily Horoscope
✕

आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने खोले कई राज

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (13:29 IST)
प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो के कारण पूरे भारत में चर्चित हो गई हैं। प्रिया को गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। उनके फोटो और उनके बारे में खबरें ढूंढी जा रही हैं। वे टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं। प्रिया के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं और वे इस नई लोकप्रियता का खूब मजा ले रही हैं। 
 
हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी बॉलीवुड फिल्मों से बड़ा प्यार है और वे हिंदी फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती हैं। 
 
18 वर्षीय, बीकॉम फर्स्ट ईयर की विद्यार्थी प्रिया का कहना है कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जहां तक हीरो का सवाल है तो वे शाहरुख खान, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेहद पसंद करती हैं और उनसे मिलना चाहती हैं। वे संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती हैं जिनकी हालिया फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 
 
प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' मार्च में रिलीज हो रही है। उन्हें पता नहीं था कि इस फिल्म के एक गाने में उनकी आंख मारने की अदा इतनी लोकप्रिय हो जाएगी। प्रिया के अनुसार उन्होंने तो वैसा ही किया जैसा कि निर्देशक ने बताया। वे कहती हैं कि उन्हें अपनी आईब्रो और आंखों से इशारा करना था। जब शूटिंग की तब पता नहीं था कि यह अदा इतनी पॉपुलर हो जाएगी। प्रिया का यह शॉट पहले टेक में ही ओके हो गया था। 
 
प्रिया के अनुसार यह फिल्म स्कूल लाइफ के बारे में हैं। जिसमें स्कूल लाइफ में क्रश के बारे में दर्शाया गया है। प्रिया अभी पढ़ाई कर रही हैं और उनका कहना है कि वे पढ़ाई और करियर दोनों पर ध्यान लगाएंगी। केरल में रहने वाली प्रिया ने मुंबई में भी पढ़ाई की है। वे बहुत अच्छी हिंदी बोल लेती हैं। उन्हें 'अच्छा चलता हूं' गाना बेहद पसंद है। 

Show comments

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Rise and Fall 2: तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने में जुटीं सारा गुरपाल-निहारिका, गौतम गुलाटी बने फिटनेस कोच

Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' विवाद पर भड़के सलमान खान, काजी तौकीर की लगाई क्लास

90s के सलमान खान की याद दिला रहा साजिद नाडियाडवाला का बेटा, लुक देख फैंस बोले- भाईजान का यंगर वर्जन!

‘सिगरेट नहीं तो बीड़ी सही’, जब जेल में संजय दत्त ने पुलिस अफसर को दिया था ऐसा जवाब

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख