shradh paksha
✕

बॉलीवुड में फिर बजने वाली है शहनाई, प्रतीक बब्बर करने जा रहे हैं शादी

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (10:43 IST)
साल 2018 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं और अब 2019 में प्रतीक बब्बर की शादी से बॉलीवुड में शहनाई की गुंज शुरू होने वाली है। प्रतीक 22 और 23 जनवरी को लखनऊ में शादी करने वाले हैं।
 
प्रतीक अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के संग शादी रचाने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल 22 जनवरी को सगाई की थी। सगाई के एक साल बाद प्रतीक और सान्या शादी रचाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक और सान्या की शादी एक निजी समारोह में होगी। इसमें उनके फैमिली मेंबर्स और खास दोस्त ही शामिल होंगे।
 
शादी के बाद मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इनवाइट किए जाएंगे। प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर की तरह ही सान्‍या के पिता पवन सागर भी पॉलिटिक्‍स से नाता रखते हैं। हालांकि फर्क इतना है कि राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं तो पवन सागर बहुजन समाज पार्टी लीडर हैं।
 
सान्या ने नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी से फैशन कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। उन्होंने लंदन फिल्म अकैडमी से फिल्ममेकिंग का कोर्स भी किया है।
 
प्रतीक बब्बर बागी 2, एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना फिल्‍मों ने नजर आ चुके हैं। प्रतीक जल्द ही फिल्म छिछोरे में भी दिखाई देंगे। 

Show comments

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख