shradh paksha
✕

दादी नूतन की पुण्यतिथि पर प्रनूतन बहल ने रिलीज किया अपनी डेब्यू फिल्म नोटबुक का ट्रेलर

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (13:44 IST)
प्रनूतन बहल ने मुंबई में आयोजित विशेष प्रीव्यू में मीडिया के सामने अपनी पहली फिल्म नोटबुक का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 21 फरवरी का दिन प्रनूतन की दादी और दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।


फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही प्रनूतन पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए भावुक हो गयी थी। लेकिन अपनी दादी मां को याद करते हुए प्रनूतन अपने जीवन में एक नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फिल्म है। फिल्म को बड़े पैमाने पर कश्मीर की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है।
 
ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं ने जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल सहित छह युवा बच्चों के साथ एक दिलचस्प पोस्टर साझा किया था, जबकि प्रमुख सितारे एक ही नोटबुक के जुड़े हुए पन्ने हैं। फिल्मी दुनिया मे कदम रखने से पहले अभिनेत्री प्रनूतन पेशे से एक वकील थीं, लेकिन वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थीं और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें वकालत छोड़ने के लिए प्रेरित किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फिल्म नोटबुक 29 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

अमिताभ बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट सख्त, जानिए क्यों कोर्ट में पेश होने की आई नौबत

नाना पाटेकर के निधन से टूटे शेखर सुमन, रद्द किया अपने शो 'शेखर टोनाइट' का फिनाले एपिसोड

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख