सम्बंधित जानकारी
- पलक तिवारी संग फिल्म देखने पहुंचे इब्राहिम अली खान, पैपराजी को देख एक्ट्रेस को पीछे धकेला, वीडियो वायरल
- प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे, सेलेब्स ने भी जताई नाराजगी
- भारत भाग्य विधाता: जॉन अब्राहम की दरियादिली से कंगना रनौट को मिला टाइटल
- आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन!
- 25 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज हो रही है आमिर खान की 'लगान', मेकर्स ने जारी किया दिल छू लेने वाला ट्रेलर
'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला प्रकाश राज का समर्थन, 6 जून को आंदोलन में होंगे शामिल
इंटरनेट पर एक मीम और व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ सफर अब देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP), जिसने अपने अनोखे नाम और तीखे कटाक्षों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था, अब एक गंभीर वैचारिक और राजनीतिक मोर्चे का रूप ले रही है।
देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था, बार-बार होते पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ इस डिजिटल आंदोलन ने अब सड़कों का रुख कर लिया है। आगामी 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर इस अनोखे प्रतिरोध का गवाह बनने जा रहा है।
बीते दिन दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पार्टी ने अपने तीन नए प्रवक्ताओं— सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका के नामों की घोषणा की। CJP के प्रवक्ताओं ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणालियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे लगभग एक करोड़ से अधिक छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया है।
Trying to reach there on 6 th to show my solidarity to the most relevant Cockroach movement .. since i am too far away shooting a film (a prior commitment) Trying my best to be there . Requesting all young cockroachs to crawl there .. #justasking https://t.co/68cbUxrxRd
— Prakash Raj (@prakashraaj) June 3, 2026
अभिनेता प्रकाश राज का मिला साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के मुखर आलोचक रहे अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता जताई है। प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि वे अपनी फिल्म की शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद 6 जून को दिल्ली पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं से अपील करते हुए मजाकिया लहजे में लिखा, 'सभी युवा कॉकरोचों से अनुरोध है कि वे वहां रेंगकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।'
लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने भी इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। पहले खुद को 'मानद कॉकरोच' बताने वाले वांगचुक अब औपचारिक रूप से इस समूह के साथ खड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? अगर 5 जून तक स्थितियां नहीं बदलीं, तो मैं 6 जून को दिल्ली में CJP के सदस्यों के साथ शामिल होऊंगा। जब चीजें इतनी बड़े पैमाने पर गलत हो जाएं, तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
