dharma sangrah
✕

प्रभास की 'सालार' को लेकर नया अपडेट आया सामने, जल्द रिलीज हो सकता है फिल्म का ट्रेलर

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:17 IST)
prabhas movie salaar: प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमला नहीं दिखा पाई। अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट 'सालार' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ अपना जलवा दिखा चुकें निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर 'सालार' के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। 
 
अब जैसा कि प्रशांत नील ने हमेशा अपनी मास एंटरटेनर फिल्मों के साथ स्क्रीन्स पर एक्शन को फिर से परिभाषित किया है, सालार उनकी अपकमिंग फिल्म है जिसका फैंस को बेसब्री के साथ इंतजार है। फैंस की ये एक्साइटमेंट साल की शुरूआत में 'साल नही सालार है' ट्रेंड कराने के साथ ही शुरू हो गई थी। 
 
अब फाइनली इस फिल्म को लेकर एक सुपर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। सुनने में आया है कि डायरेक्टर प्रशांत नील फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही लोगों को फिल्म का टीजर देखने को मिल सकता है। होम्बले फिल्म्स की 'सालार' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है और दर्शक इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 
 
यह केजीएफ 2 के बाद निर्देशक प्रशांत नील का अगला बड़ा प्रोजेक्ट भी हैं और इसलिए वो अपनी इस फिल्म पर पूरे जी जान से काम कर रहे हैं और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो दर्शकों को बहुत जल्द ही फिल्म का टीज़र देखने को मिल सकता है। 
 
सालार वास्तव में साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसे दर्शक देखेंगे। हालांकि जहां यह अपने नेक्स्ट लेवल एक्शन सीन्स के साथ दर्शकों को पूरी तरह क्रेजी करने वाला है, वहीं इस फिल्म के साथ, सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ आएंगे, जो अपने आप में इसे साल का सबसे स्पेशल प्रोजेक्ट बनाता है जो सिनेमाघरों में आएगा। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख