ramcharitmanas
✕

वेलेंटाइन डे पर राधे श्याम की रोमांटिक झलक: पूजा ने प्रभास से पूछा अब तक क्यों नहीं की शादी

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (15:26 IST)
पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक विशेष दिन यानी आज - वैलेंटाइन डे पर उनके लिए कुछ ख़ास पेश करने की जानकारी दी थी। अपने वादे को पूरा करते हुए, सुपरस्टार ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे श्याम' की सबसे रोमांटिक झलक लॉन्च कर दी है! 
 
उनके उत्साही प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों को आश्चर्यचकित करते हुए, प्रभास और पूजा हेगड़े की नई झलक बेहद प्यारी और रोमांचक है। प्रभास और पूजा की खूबसूरत केमिस्ट्री के साथ प्यार के जश्न के दिन सभी रोमांटिक जोड़े को गोल्स देते हुए, इस छोटे टीज़र में प्रभास को उनके चुलबुले अवतार में भी दिखाया गया है, जो निश्चित रूप से उनकी फीमेल फैंस को दीवाना बना देगा। झलक का एक प्रमुख आकर्षण वह दृश्य है जहां पूजा का किरदार प्रभास से जिज्ञासा से पूछता है कि वह अभी तक कुंवारे क्यों है और उन्होंने शादी क्यों नहीं की है। 
 
इससे पहले रिलीज़ किये गए कंटेंट की तरह, इसमें भी खूबसूरत विसुअल्स हैं जो आपको यह फ़िल्म बड़े पर्दे पर देखने और हर पल को इन अभिनेताओं के साथ जीने के लिए जिज्ञासु कर देगा! 
 
वेलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया प्रभावशाली टीज़र निश्चित रूप से प्यार से भरपूर है और इसने दर्शकों के बीच प्रभास और पूजा को देखने की उम्मीद को और भी बढ़ा दिया है। 
 
अब तक, हमने एक रहस्यमय प्रेमी लड़के 'विक्रम आदित्य' के रूप में शक्तिशाली प्रभास की कुछ झलकियाँ देखी हैं, जिन्हें एक्स्ट्राऑर्डिनरी कहा जा सकता है, जो हमने भारतीय सिनेमा में कभी नहीं देखा है। यह झलकियां एक अनोखी प्रेम कहानी बयां करती हैं। फैंस और दर्शक 'राधे श्याम' का सिनेमाघरों में दस्तक देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म 'राधे श्याम' गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह फिल्म 11 मार्च, 2022 में रिलीज़ होगी। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख