sundarkand
✕

प्रभास के बाइक स्टंट्स, तस्वीरें बयां कर रही 'साहो' की कहानी

Published: बुधवार, 2 मई 2018 (13:35 IST)
एक्टर प्रभास की फैन फॉलोइंग इतनी ज़्यादा बढ़ गई है कि अब उनके फैंस को उनकी फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार नहीं हो रहा। वे प्रभास की शूटिंग का हर पल देखना चाहते हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'साहो' के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसे देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। 
 
हाल ही में प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई और उतनी ही जल्दी वायरल भी हो गईं। उनके कई फैंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें देखी जा सकती हैं। फिल्म की शूटिंग हालांकि कई महीनों से शुरू हो चुकी हैं। लेकिन उनकी ये तस्वीरें फैंस को क्रेज़ी कर रही हैं। 
 
सुजीत रेड्डी के निर्देशन में बन रही यह त्रिभाषी फिल्म एक्शन का धमाल होगी। इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे। इसके लिए काफी तैयारी की जा रही हैं। प्रभास की तस्वीरों में वे बाइक पर बैठे नज़र आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने शानदार एक्शन  किए। 
 
< /iframe>
 
फिल्म की शूटिंग फिलहाल दुबई में चल रही है। यहां कई चेज़ सिक्वेंस शूट किए जाने है। 
 
< /iframe>
 
खबर मिली है कि साहो की स्टोरी लाइन चोर पुलिस की कहानी होगी। इसमें प्रभास और श्रद्धा का ग्रे शेड दिखाई देगा। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में बनेगी। साथ ही इसका बजट भी करीब 200 करोड़ रुपए है। इसमें नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर भी नज़र आयेंगे। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख