dharma sangrah
✕

प्रभाष के साथ फिल्म... चर्चा में रहने की नई चाल

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (13:15 IST)
अर्शी खान को तब से ज्यादा लोग जानने लगे हैं जब से उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया है। इसके पहले उन्हें बहुत कम लोग जानते थे और वे चर्चा में रहने के लिए नित-नए हथकंडे अपनाती थीं। 
 
अर्शी खान ने बहु्त पहले कहा था कि उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से नजदीकी संबंध है। वे दोनों एक होटल में मिले थे। बाद में अर्शी ने कहना शुरू कर दिया कि वे अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके ये सारे झूठ सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए थे। 
 
इन दिनों अर्शी खान फिर चर्चाओं में एक ट्वीट के कारण हैं। उन्होंने कहा कि वे बाहुबली एक्टर प्रभाष के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं जिसमें वे प्रभाष के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
इस ट्वीट से हलचल मच गई कि प्रभाष कौन सी फिल्म कर रहे हैं और अर्शी को कब साइन कर लिया? ज्यादातर लोगों को अर्शी के इतिहास को देखते हुए इस बात पर विश्वास नहीं है। उनसे जुड़े लोगों से पूछो तो वे भी कहते हैं कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 
 
चर्चा यह भी है कि अर्शी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीज़न में नजर आ सकती हैं। उन्होंने हामी भर दी है। वे स्विमिंग सीख रही हैं और जिम जाकर पसीना भी बहा रही हैं ताकि खतरों से खेलने के लिए फिट हो सकें। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख