biodatamaker
✕

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का करोड़ों का बजट, 2022 में होगी रिलीज

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (12:06 IST)
बाहुबली बन कर हिंदी भाषी दर्शकों के दिलो-दिमाग पर असर छोड़ने वाले प्रभास की 'आदिपुरुष' फिल्म अनाउंस की गई है जिससे उनके फैंस में हर्षोल्लास का वातावरण है। बुराई पर अच्छाई की विजय की थीम पर आधारित इस फिल्म में प्रभास का वो रूप देखने को मिलेगा जो दर्शक पसंद करते हैं। 
 
तान्हाजी के निर्देशक ओम को सौंपी कमान 
2020 की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' जिसमें अजय देवगन और काजोल ने लीड रोल निभाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। तान्हाजी के जरिये उन्होंने दिखाया है कि वे ऐतिहासिक और राजा-महाराजा की कहानी वाली फिल्मों की कमान बढ़िया तरीके से संभाल सकते हैं। इसीलिए उन्हें इस फिल्म बनाने का जिम्मा दिया गया है और यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है। 


 
करोड़ों का बजट
इस फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाया जाएगा। करोड़ों को बजट होगा। यह हिंदी और तेलुगु में बनेगी। कन्नड़, मलयालम और तमिल में इसे डब किया जाएगा। भूषण कुमार बतौर निर्माता इस ड्री-डी एक्शन ड्रामा फिल्म से जुड़ गए हैं और वे इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने 'आदिपुरुष' के लिए अपनी अन्य फिल्मों को आगे खिसका दिया है। 
 
2022 में रिलीज 
भूषण कुमार का कहना है कि वे जानते हैं कि कोविड-19 के कारण शूटिंग के लिए कई मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग का प्लान इस तरह बनाया है कहीं कोई दिक्कत नहीं है। जनवरी 2021 से वे फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और 2022 को किसी बड़े त्योहार पर 'आदिपुरुष' को रिलीज किया जाएगा। 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख