ramcharitmanas
✕

पोस्टर बॉयज़ और डैडी की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (15:48 IST)
8 सितंबर को कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है जिनमें 'पोस्टर बॉयज़' और 'डैडी' प्रमुख हैं। पोस्टर बॉयज़ को दोनों फिल्मों की तुलना में बड़ा माना गया है क्योंकि इसमें सनी देओल और बॉबी देओल हैं। सनी की चमक अब पहले जैसी नहीं रही है फिर भी वे बड़ा नाम हैं, लेकिन अब लोग उनके नाम पर टिकट नहीं खरीदते हैं। इस वजह से 'पोस्टर बॉयज़' की शुरुआत बेहद कमजोर रही है। 
 
सिनेमा हॉल सिर्फ दस से पन्द्रह प्रतिशत तक भरे थे। सिंगल स्क्रीन में भी ओपनिंग खास नहीं है। यह कॉमेडी फिल्म है, लेकिन मल्टीप्लेक्स वाले दर्शक इस तरह की फिल्म शायद ही पसंद करें। हालांकि फिल्म का प्रचार जोरदार तरीके से किया गया है और इसका लाभ शाम और रात के शो में मिल सकता है। 
 
डैडी के हाल तो और भी बुरे हैं। कई जगह से दर्शकों के अभाव में शो रद्द होने की खबरें भी आई हैं। इस नाम की कोई फिल्म भी है, कई दर्शकों को तो पता ही नहीं है क्योंकि फिल्म का प्रचार बिलकुल भी नहीं किया गया है। फिल्म से अब बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। 
 
ओम पुरी की पत्नी सीमा कपूर द्वारा बनाई गई मि. कबाड़ी भी रिलीज हुई है जिसे बहुत कम स्क्रीन मिले हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन स्क्रीन के अभाव में लगातार टल रहा था और बमुश्किल यह रिलीज हुई है। इसमें ओम पुरी ने भी अभिनय किया है, लेकिन सिनेमाघर वालों का सहयोग इस फिल्म को नहीं मिला। 
 
कुल मिलाकर यह शुक्रवार नई फिल्मों के मामले में बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। बादशाहो और शुभ मंगल सावधान को इसका लाभ मिल सकता है और यह फिल्म दूसरे सप्ताह में नई फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख