Hanuman Chalisa

राम चरण के बर्थडे पर 'पेड्डी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, देसी पहलवान बनकर जीता दिल

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2026 (12:03 IST)
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राम चरण 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। 
 
टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें राम चरण का अब तक का सबसे अलग और शक्तिशाली अवतार देखने को मिल रहा है। टीजर में राम चरण एक पहलवान के किरदार में दिख रहे हैं। उनका लुक 'दंगल' के आमिर खान और 'सुल्तान' के सलमान खान की याद दिला रहा है। 
 
टीजर की शुरुआत एक ग्रामीण परिवेश से होती है जहाँ राम चरण 'पेड्डी पहलवान' के रूप में नजर आते हैं। उनके लंबे बंधे हुए बाल, घनी दाढ़ी और गठीला शरीर उनके किरदार की मेहनत को दर्शाता है। टीजर में उन्हें भारी अनाज की बोरियां लादते और पारंपरिक अखाड़े में कुश्ती लड़ते हुए दिखाया गया है।
 
एक दमदार डायलॉग टीजर की जान है, जहां कुश्ती की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा जाता है, 'कुश्ती क्रिकेट की तरह नहीं है जहां आप सिर्फ गेंद और बल्ले का सामना करते हैं, यह एक ऐसा खेल है जहां आपका सामना खुद मौत से होता है।' इसके जवाब में राम चरण कहते हैं, 'मेरा गौरव ही मेरा खेल है।' 
 
टीजर के अंत में राम चरण का मूंछों पर ताव देना और हाथ में हनुमान गदा (Mace) लेना दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स ‍िमल रहा है। 
 
फिल्म 'पेड्डी' का निर्देशक बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर,शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी नजर आएंगे। वृधि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह लाएंगे 'प्रलय', मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'वारून फॉरएवर' की पहली झलक आई सामने, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा, शाहरुख खान-अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

'बंटवारा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाई में 134% का उछाल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख