shradh paksha
✕

करियर बनाने के लिए पायल रोहतगी करती थीं काला जादू

Updated: बुधवार, 9 नवंबर 2022 (11:28 IST)
एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पायल अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पायल रोहतगी सुपर मॉडल का खिताब भी जीत चुकी हैं। 

 
पायल रोहतगी ने बीते दिनों कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' में हिस्सा लिया है। इस शो में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे। पायल रोहतगी ने बताया था कि इंडस्ट्री में अपना करियर बचाने और सफलता पाने के लिए वो वशीकरण और काला जादू किया करती थीं।
 
पायल ने कहा था, मैं इस इंडस्ट्री में 15 साल से हूं और एक ऐसा दिन भी आया जब मेरा करियर अच्छा नहीं जा रहा था। अपने करियर आगे जाने के लिए मैंने वशीकरण किया था। दिल्ली के किसी ने मुझे कहा था कि आप जिस के बारें में सोच रही हैं, उनकी कोई चीज मुझे लेकर दीजिए और फिर मैं गंगा के तट पर पूजा करवाऊंगा। फिर जब मैं यह करूंगा आप उस इंसान के बारें में सोचना।
 
पायल ने कहा था कि इनमें से कोई भी चीजें उनके काम नहीं आईं। लेकिन एक डर था कि कभी यह चीजें मैं किसी के सामने बोल दूं, मेरी मां को पता चल जाए, मेरा दुनिया के सामने मजाक उड़ जाए। 
 
पायल रोहतगी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। पायल ने मिस टूरिज्म वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। पायल ने 2002 में फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख