Daily Horoscope
✕

मशहूर एक्ट्रेस पर एसिड अटैक की कोशिश, रॉड से हमले के कारण आई चोट

Updated: मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (12:08 IST)
पायल घोष, यह नाम तब चर्चा में आया था जब इस बंगाली एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर पायल सुर्खियों में हैं। पायल ने एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज खुलासा किया है। 
 
पायल ने वीडियो में कहा है कि उन पर एसिड अटैक की कोशिश की गई। वे अंधेरी स्थित अपने घर से निकल कर जैसे ही कार में बैठी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और एसिड फेंकने की कोशिश की। 
 
 
हमलावरों ने पायल पर रॉड से भी हमला किया जिससे उन्हें मामूली चोट भी आई। वे पायल का सामान भी छीन कर भाग गए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था इसलिए पायल उन्हें पहचान नहीं सकी। 
 
पायल के अनुसार उन्होंने हमलावर के हाथ में एसिड जैसा कुछ देखा तो वे फौरन चिल्लाईं जिसके कारण हमलावर भाग खड़े हुए, लेकिन खुद को बचाने में उन्हें चोट आ गई। पायल ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख