Hanuman Chalisa
✕

क्या एजाज खान संग दिसंबर में शादी करेंगी पवित्रा पुनिया? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:24 IST)
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में कोई न कोई नई जोड़ी बन जाती है। इस सीजन में एजाज खान और पवित्रा पुनिया का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। शो के दौरान ही दोनों के दिल मिल गए और अब एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

 
घर से बाहर निकलते ही पवित्रा और एजाज का रिश्ता और उभरता हुआ नजर आ रहा है। वहीं बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। 
 
वहीं अब पवित्रा पुनिया ने अपनी शादी की खबरों पर बयान जारी किया है। हाल ही में पैपराजी ने पवित्रा से शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब शादी होगी तो सबसे पहले वे उन्हें इन्विटेशन कार्ड देंगी। 
 
इसके अलावा पवित्रा ने बच्चों पर भी बात की और कहा कि अभी हम दोनों अपने अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। उसके बाद ही हम शादी और बच्चों के बारे में सोचेंगे क्योंकि बहुत खर्चे होते हैं।
 
पवित्रा के बारे में बात करते हुए एजाज खान ने कहा था कि किसी की सच्चाई जानने के लिए बिग बॉस हाउस से बेहतर जगह हो ही नहीं सकती। पवित्रा को लेकर कहा जाता था कि वह एक तेज लड़की है, लेकिन वह काफी सॉफ्ट हार्टेड है। यहां तक कि, मुझे तो लगता है कि मैं जिन भी लड़कियों को जानता हूं, वह उन सबमें सबसे ज्यादा केयरिंग है।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख