Hanuman Chalisa
✕

'पठान' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अयोध्या के संत ने दी शाहरुख खान को धमकी, बोले- जिंदा जला दूंगा...

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (15:34 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपने पहले गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। हाल ही में फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग को लेकर एनएचआरसी में याचिका दायर की गई थी।

 
वहीं अब अयोध्या के एक संत ने फिल्म पठान का विरोध करते हुए शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ने की बात कह डाली है। अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि 'पठान' में भगवा रंग का अपमान किया गया है और ये एक सोची समझी रणनीति के तहत हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया है।
 
खबरों के अनुसार संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि ये फिल्म जिहाद है, ऐसा रणनीति तैयार करके किया जाता है इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है। अब मैं ढूंढ रहा हूं जिस दिन वो मुझे मिल गया, उसकी चमड़ी उधेड़ कर मैं उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा।
 
उन्होंने कहा, मेरे आदमी उसे मुंबई के हर कौने में ढूंढ रहे हैं लेकिन अगर हमसे पहले कोई उसे मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे तो मैं उसके परिवार की आर्थिक मदद करूंगा और उसका मुकदमा भी मैं लड़ूंगा। 
 
संत ने अपने विवादित बयान में कहा कि मैंने तीन खानों को चिन्हित कर लिया है। पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान, मैंने इन तीनो के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है। शाहरुख को जलाने से पहले उसकी चमड़ी उधेड़ कर उसको दिखाऊंगा, अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में रक्त क्यों बह रहा है। इसका रंग भी तो भगवा है। 
 
बता दें कि फिल्म 'पठान' के 'बेशर्म गाने' में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। कई हिंदू संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख