Hanuman Chalisa
✕

पठान ने बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बनी

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2023 (16:00 IST)
रिलीज के पहले कोई नहीं जानता था कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी 'पठान' ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी कि सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 
 
फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन की बात की जाए तो 36 दिनों में यह फिल्म 511.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और यह किसी भी हिंदी फिल्म का भारत में सर्वाधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के नाम था। 
 
पठान की सफलता बेहद चौंकाने वाली है। शाहरुख खान अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे। हिट फिल्म दिए उन्हें वर्षों हो गए थे। रिलीज के पहले फिल्म को लेकर विवाद खड़े हो गए थे। रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी जा रही थी। बहिष्कार की बातें हो रही थीं। लेकिन दर्शकों ने इस मूवी को हाथों-हाथ लिया। 
 
यदि सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो पठान पहले, बाहुबली 2 दूसरे, केजीएफ 2 तीसरे और दंगल चौथे स्थान पर है। ध्यान देने की बात है कि यहां पर फिल्म के हिंदी वर्जन के भारत में कलेक्शन की बात हो रही है। 
 
पठान की सफलता ने शाहरुख खान के करियर में प्राण फूंक दिए हैं। एक बार फिर किंग खान का मार्केट गरम हो गया है। उनकी दो फिल्में, जवान और डंकी, भी इसी साल रिलीज होंगी और माना जा रहा है कि वे भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती हैं। 

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख