dharma sangrah
✕

चूड़ा सेरेमनी से शुरू हुई परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्में, राघव चड्ढा संग इस दिन लेंगी सात फेरे

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (10:40 IST)
parineeti chopra raghav chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। परिणीति अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो चुके हैं। उदयपुर का 'द लीला पैलेस' दुल्हन की तरह सज गया है। प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है। 
 
लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का फंक्शन हुआ, जिसमें कपल के परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। इसके बाद शादी की अन्य रस्में भी जारी है। 
 
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है।‍ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए पूरे उदयपुर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।
 
बताया जा रहा है कि कपल ने मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटी भी प्लान की है। राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी। इसके बाद वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति को लाने नाव से होटल लीला पैलेस जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख