Hanuman Chalisa
✕

क्या चरित देसाई को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (12:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक भी है। फिल्म प्रमोशन के दौरान परिणीति अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात कर रही हैं।


परिणीति चोपड़ा का नाम इस समय चरित देसाई के साथ जोड़ा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि- मैंने कभी ये बात को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, मैंने उसे नकारा भी नहीं है। मेरी फैमिली, फ्रेंड्स और हर कोई सच जानता है। ऐसे में बाकी चीजें मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं।
 
परिणीति ने कहा कि मुझे लगता है कि मीडिया उम्मीद रखता है कि मैं इस पर कोई घोषणा करूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि यह मेरी निजी जिंदगी है, इसलिए न मैं किसी चीज के लिए हां बोलूंगी और न ही मना करूंगी।
प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय प्री-वेडिंग डिनर से सामने आई एक तस्वीर के बाद से ही दोनों के शादी की खबरें उड़ने लगी थीं। जिसमें चरित देसाई को परिणीति के ठीक पीछे देखा गया था। हालांकि उस वक्त परिणीति ने इस खबर को बिल्कुल आधारहीन और असत्य कहा था। उन्होंने कहा था जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी। 
 
परिणीति चोपड़ा के कथित बॉयफ्रेंड चरित देसाई भी फिल्म इंडस्ट्री से ही हैं। चरित देसाई ने साल 2012 में आई रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा वह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों में काम किया है।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख