shradh paksha
✕

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

Updated: रविवार, 18 मई 2025 (13:24 IST)
प्रियदर्शन की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की दोनों फिल्में सुपरहिट रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। फैंस 'हेरा फेरी 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन एक शॉकिंग खबर सामने आई कि बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। 
 
बताया जा रहा था कि मेकर्स संग क्रिएटिव डिफरेंस के चलते परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' बीच मे ही छोड़ दी। वहीं अब परेश रावल ने एक पोस्ट शेयर करके फिल्म छोड़ने की वजह बताई है। परेश ने खुलासा किया कि निर्देशन प्रियदर्शन संग उनके रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह फिल्म नहीं छोड़ी है। 
 
परेश रावल ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं ये बात रेकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के लिए प्यार, सम्मान और आस्था रखता हूं।
 
परेश रावल के किरदार बाबूराव को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके इस फैसले से फैंस काफी आहत है। सुनील शेट्टी ने कहा था कि अगर 'हेरा फेरी 3' में बाबू भईया (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं हैं तो श्याम (सुनील शेट्टी) का भी कोई वजूद नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख