Daily Horoscope
✕

पैडमैन का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (19:26 IST)
पैडमैन की जिस तरह से तारीफ हुई थी, वैसा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया। वीकेंड पर व्यवसाय औसत से बेहतर था, लेकिन वीकडेज़ में व्यवसाय औसत ही रहा। हालांकि फिल्म की लागत कम है, इसलिए फिल्म लागत से ज्यादा ही कमाएगी। 
 
फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर चाल धीमी जरूर है, लेकिन उम्मीद है कि दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी। फिल्म का विषय 'हटके' है इसलिए ज्यादातर दर्शक इससे दूर रहे। 
 
पैडमैन ने बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्स में ही अच्छा प्रदर्शन किया। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा। 
 
पैडमैन ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 13.68 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 16.11 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.87, पांचवे दिन 6.12, छठे दिन 7.05 और सातवे दिन 3.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले सप्ताह में यह फिल्म 62.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
क्या फिल्म सौ करोड़ तक पहुंच पाएगी? उम्मीद तो है। दूसरे वीकेंड पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है इससे स्पष्ट हो जाएगा।

Show comments

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख