ramcharitmanas

बॉलीवुड में आने से पहले ही ट्रोल हो गई श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (11:24 IST)
बॉलीवुड में सिर्फ फिल्मों के ही नहीं टेलीविज़न हस्तियों के किड्स भी शामिल हो रहे हैं। इसमें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी शामिल हैं। वे जल्द ही बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाली हैं और अभी से ही कई फैंस बना चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ट्रोलर्स ने उनकी एक पिक्चर को लेकर ट्रोल कर दिया। 
 
हालांकि ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है। बड़े से बड़ा कलाकार भी इसका शिकार हो चुका है तो नई एक्ट्रेसेस तो इसे झेल ही लेंगी। हाल ही में पलक ने अपनी एक पिक्चर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसे लेकर वे ट्रोल हो रही हैं क्योंकि इस पिक्चर में उनके होंठ बड़े लग रहे हैं। 
 
इसे लेकर लोगों ने उनका मज़ाक बनाया कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। और वे ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। उन्हें कई कमेंट्स आ रहे हैं जैसे पलक बहुत बेकार लग रही हैं। किसी ने उन्हें मोमोज़ वाली लड़की कह डाला। किसी ने उन्हें चिड़िया कहा। एक ट्रोलर ने कहा कि यह अब तक का तुम्हारा सबसे बेकार पिक्चर है। 
 
ssss
 
एक कमेंट में लिखा था बोटोक्स लिप्स। इस पर पलक ने चुप रहना सही नहीं समझा। इस कमेंट पर पलक ने रिप्लाई किया कि मैं अभी सिर्फ 17 वर्ष की हूं और उनमें से नहीं हूं जो अपने आप को बदलने की कोशिश करती हूं कि लोग आपको पसंद करें या ना करें। इसलिए मैम आपके आरोप गलत हैं। इस तरह के आरोप लगाना ट्रेंड बन गया है। मैं इसके लिए नहीं बनी हूं मैम। आपको हताश करने के लिए माफी। गुड नाइट बेस्ट विशेज़। 
 
पलक के इस शानदार जवाब पर उनके फैन बहुत खुश हैं। पलक के इस जवाब से समझ आता है कि वे अपनी मां की तरह की बोल्ड हैं इंडस्ट्री में होने वाले उतार-चढ़ाव से काफी वाकिफ हैं। वे इंडस्ट्री का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। खबर है कि पलक तिवारी और 'तारे जमीन पर' फेम दर्शील सफारी एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 

Show comments

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

जेल जाने से बचेंगे राजपाल यादव? सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, मगर जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

विशाल चतुर्वेदी के साथ 'हनुमान अंश' की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Bigg Boss 20: पहले हफ्ते में इन 4 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा

कभी दिल्ली में ज्वेलरी बेचते थे अक्षय कुमार, इस तरह मिली पहली फिल्म

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख