sundarkand

पद्मावती के बाद... टल सकती है टाइगर जिंदा है की रिलीज

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (11:10 IST)
बॉलीवुड को झटके पर झटके लगे जा रहे हैं। एक दिसम्बर को रिलीज होने वाली पद्मावती कब रिलीज होगी, इसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं है। इससे कई फिल्मों की रिलीज गड़बड़ा गई है। सिनेमाघर वालों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है कि वे अपने सिनेमाघर में क्या दिखाएं। इसी बीच सेंसर ने एक और झटका दे दिया है। 
 
एक नया नियम लेकर सेंसर आया है कि फिल्म को रिलीज डेट से 68 दिन पहले सेंसर के पास जमा करना होगी तभी रिलीज करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे कई फिल्मों की रिलीज पर संकट के बादल छा गए हैं जिनमें सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' भी शामिल है। यह फिल्म अब तक तैयार नहीं हुई और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
 
टाइगर जिंदा है 22 दिसम्बर को रिलीज होनी है और सेंसर के नए नियम के अनुसार 68 दिनों पूर्व वाला वक्त हाथ से निकल चुका है। ऐसे में फिल्म कैसे रिलीज होगी? यही नहीं, अक्षय कुमार की 'पैडमैन' की रिलीज भी टल सकती है। 
 
हालांकि सेंसर नया नियम लेकर आया जरूर है, लेकिन इसे कब से लागू किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। संभव है कि इन फिल्मों को छूट दे दी जाए और इस नियम पर अमल कुछ दिनों बाद से शुरू किया जाए। 
 

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख