Hanuman Chalisa
✕

पद्मावती में खिलजी का रोल निभाने के बाद रणवीर सिंह की हालत खराब

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (12:48 IST)
कई बार कलाकार अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि असर उनके व्यवहार और निजी जिंदगी पर भी पड़ जाता है। एक दौर में दिलीप कुमार ने दु:खी व्यक्ति की भूमिका लगातार निभाई। असर ये हुआ कि वे डिप्रेशन में चले गए। डॉक्टर के पास वे जब गए तो उसने सलाह दी कि वे हास्य भूमिकाएं निभाए। दिलीप कुमार ने सलाह मानते हुए कुछ फिल्मों में हल्की-फुल्की भूमिका निभाई। 
 
हाल ही में रणवीर सिंह ने 'पद्मावती' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है जो कि नकारात्मक किरदार है। रणवीर सिंह ने इस भूमिका को निभाने के लिए विशेष तैयारी की। कुछ दिनों के लिए उन्होंने अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया। बाहरी दुनिया से सम्पर्क तोड़ लिया। 
 
जब शूटिंग शुरू हुई तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका का मिलना-जुलना बंद करा दिया। सेट पर रणवीर सिंह के साथ कोई बात नहीं करता था। सभी उनसे दूर रहते थे। लिहाजा रणवीर गुस्सैल और चिढ़चिढ़े स्वभाव के हो गए। उन्होंने कई महीनों तक बिगड़े मूड में शूटिंग की। 
 
इसका असर रणवीर सिंह के निजी जीवन पर भी पड़ा। वे बात-बात पर गुस्सा होने लगे। सीधे मुंह बात नहीं करते थे। यहां तक की संजय लीला भंसाली के साथ भी उन्होंने कई बार खराब व्यवहार किया। 

ALSO READ: बॉलीवुड 2017: अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड
 
सूत्रों के अनुसार रणवीर के इस बिगड़ैल व्यवहार को देखते हुए उनके नजदीकी लोगों ने सलाह दी कि वे डॉक्टर के पास जाएं। रणवीर ने उनकी सलाह पर गौर भी किया। बाद में रणवीर ने ही खुद अपने दिमाग को शांत रखने की योजना पर अमल किया और धीरे-धीरे खिलजी के कैरेक्टर से बाहर आए। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख